फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए 235 देशी शराब के गत्

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना पुलिस ने गुरुवार को छापामारी कर नहर बाजार स्थित एक मकान से रात लगभग डेढ़ बजे 235 पेटी देशी शराब बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक कार भी कब्जे में ली है। अहम बात यह है कि पुलिस की कृपा के चलते अवैध शराब का कारोबारी खुलेआम नगर में बेखौफ घूम रहा है।
विज्ञापन



अछल्दा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। नवागंतुक एसपी हरीश चंदर ने इस संबंध में छपी खबरों को संज्ञान में लेकर अछल्दा पुलिस के पेंच कसे। थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात लगभग 1:30 बजे क्षेत्र के नहर बाजार स्थित शराब कारोबारी वीरेश यादव उर्फ बाबा पुत्र मान सिंह के घर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने मकान के पीछे बगिया से लाखों रुपये कीमत की अरुणांचल प्रदेश ब्रांड की 235 पेटी अवैध शराब व एक कार बरामद की। बताया कि पुलिस ने इस घर से शराब की पेटियां तो बरामद कर लीं लेकिन शराब कारोबारी वहां से आसानी से बचकर निकल गया।


जो नगर में खुलेआम बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। पकड़ी गई शराब की पेटियों में 11 हजार 280 क्वार्टर देशी शराब के भरे हैं। इसकी कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि इस क्षेत्र में हरियाणा, पंजाब आदि प्रांतों से कई ट्रकों से भरकर अवैध रुप से शराब लाकर बेचे जाने का काम किया जाता है। यह कारोबारी शराब को आसपास के क्षेत्र में खुलेआम बेंचकर लाखों रुपये के वारे न्यारे करने में लगे हुए हैं। अहम बात यह है कि क्षेत्र से इस तरह की बरामदगी कोई पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले भी सैकड़ों पेटियां हरियाणा ब्रांड की पुलिस ने बरामद की थी। बावजूद इसके जानकारी के बाद भी पुलिस इन पर कोई लगाम नहीं लगा रही है। इससे यह साफ तौर पर जाहिर है कि पुलिस के संरक्षण में क्षेत्र में शराब का यह अवैध कारोबार बहुत ही अच्छे ढंग से अपने पैर पसारे हुए है। हालांकि नवागंतुक एसपी हरीश चंदर की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में जल्द ही अछल्दा क्षेत्र में फैले अवैध शराब के कारोबारियों पर लगाम लगती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-लंबे समय से कसबे में फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, पुलिस बनी तमाशबीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें