फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद(औरैया)।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। महिला ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी और थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


फफूंद कस्बे के दिबियापुर तिराहा निवासी प्रतिमा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी 2011 में औरैया के बघाकटरा मोहल्ला निवासी अमित के साथ सामर्थ्य के अनुसार की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मायके में जब उसने यह बात बताई तो उन्होंने असमर्थता जताई। जिस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों व रिश्तेदारों ने कई बार समझाया लेकिन ससुराली नही माने और उसे मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अमित, ससुर रामकुमार, सास राजाबेटी, ननद टिंकल, ननदोई मनोज, ननद गोल्डी व विजय कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें