फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब 15 हजार का इनामी हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन



शनिवार को क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ल, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसआई नन्हेलाल, एसआई प्रमोद शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, रामसुंदर शर्मा की टीम ने रात करीब 11 बजे मुरादगंज हाईवे ब्रिज के पास से 15 हजार के इनामी चट्टू उर्फ सोहराब पुत्र सम्मा निवासी ग्राम पुर्वा डोरी औरैया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि चटटू उर्फ सोहराब के खिलाफ थाना अजीतमल में 1103/18 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। इस पर पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


-कोतवाली पुलिस को सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें