फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से ठगे साढ़े सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों ने एक महिला से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की। नौकरी न लगने पर महिला ने जब रुपये मांगे तो युवकों ने उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस में सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर महिला ने बेला थाने में मामला दर्ज कराया और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



बेला थाने में बेला थाना के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गौरव सिंह, सबूत पुत्रगण अनिल सिंह निवासी फाटक रोड दिबियापुर ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 20 मई 2018 से पांच जून 2018 के बीच सात लाख 50 हजार रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर जब उसने वापस रुपये मांगे तो दोनों ने उसे पहले तो काफी परेशान किया। बाद में गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध पर लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इधर महिला ने बताया कि यदि उसे शीघ्र न्यायालय न मिला तो वह दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को विवश होगी।
विज्ञापन



-रुपये मांगने पर छेड़छाड़, धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें