फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शादी का झांसी देकर युवक ने दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इंकार करते हुए उसे जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि वह इस संबंध में किसी से चर्चा भी करती है तो वह उसकी हत्या कर देगा। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके ही गांव निवासी एक युवक ने उससे शादी का झंासा देकर उससे दो साल तक दुष्कर्म किया। बताया कि सात फरवरी को भी उसने अपने मकान के पीछे बुलाकर उससे दुष्कर्म किया और उससे शादी से इंकार कर दिया। जब उसने शादी करने की बात कही तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उसे धमकी दी कि यदि वह उनके बीच रहे संबंध की जानकारी किसी तो वह उसकी हत्या कर देगा। बताया कि इसकी जानकारी उसने आठ फरवरी को यूपी डायल 100 नंबर पर पुलिस से की थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकी से वह दहशत में है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी ने पीड़िता को जांच कर न्याय का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



-एसपी ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें