फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 30 हजार रु पये निकाल कर जा रही महिला ने दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने महिला से 30 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे बैंक से ही महिला के पीछे लगे थे। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की फुटेज मिली है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रथम निवासी कमला देवी पत्नी छोटेलाल का बैंक खाता बिधूना के सेंट्रल बैंक में है। सोमवार की सुबह कमलादेवी ने खाते से 30 हजार रुपये निकाले और करीब साढ़े दस बजे घर की ओर चल पड़ी।
विज्ञापन


अछल्दा-बिधूना मार्ग पर द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय के समीप बाइक सवार दो लुटेरे उसके पास आए और रुपयों भरा झोला लूटकर बिधूना की तरफ भाग गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में परिजनों ने महिला के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने अछल्दा रोड पर पहुंचकर छानबीन की।

बाद में बैंक पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। महिला के साथ लूट करने वाले युवकों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। हालांकि चेहरा साफ न होने से पहचान होना मुश्किल होगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए है। लूट करने वाले दोनों युवकों की फुटेज मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें