फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रूपये के कीमती सामान चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। केराकत एवं गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्रों में चोरों ने कई घरों से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। यहां तक कि विद्यालय का ताला तोड़कर रसोई गैस, बर्तन, मेज-कुर्सी और घड़ी तक चुरा ले गए।
विज्ञापन

धर्मापुर संवाददाता ने बताया कि गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के पचेवरा गांव में अखिलेश राय के घर के सामने उनका ट्रैक्टर खड़ा था। उसी के सहारे पोर्टिको की छत पर चढ़कर चोर घर में पहुंचे और पहले जिस कमरे में महिलाएं सो रही थीं उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। कमरों मे रखें बाक्स को तोड़कर उसमे रखे पैंतीस हजार नगद, दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने हार, सोने का झुमका, कान का झालर, और सात सूटकेसों में रखे कपड़े, और साड़ियां आदि तीन लाख का सामान लेते गए। भोर में किसी महिला की नींद खुली तो उसने दरवाजा खोलना चाहा पर दरवाजा बाहर से बंद पाकर उसने शोर मचाना शुरू किया। घर के बाहर सोए परिजनों ने किसी तरह से दरवाजा खोला तब जाकर घर में हुई चोरी का पता चल सका। बाद में सभी सूटकेस घर से थोडी दूर खेतों में टूटे हालत मे मिले। भुक्तभोगी के अनुसार घटना मे लगभग तीन लाख के समानो की चोरी हुई है। सूचना पाकर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस छानबीन में जुटी रही। थानागद्दी संवाददाता के मुताबिक केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पौनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का शनिवार की रात्रि चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, मेज कुर्सी, बर्तन घड़ी सहित उपस्थिति रजिस्टर भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें