फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरी के दौरान भागे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। मंगलवार देरशाम जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के दौरान भागे युवक को कोतवाली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को भागे युवक को कांशीराम कालोनी से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य चार लोगों को जेल भेजा है।

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी अमित दुबे पुत्र रामलखन दुबे को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस अमित दुबे, विमल पुत्र महेंद्र, पीयूष पुत्र रामचंद्र, राहुल पुत्र अरविंद व शिवम शर्मा पुत्र जगमोहन को मंगलवार देरशाम जिला अस्पताल डाक्टरी परीक्षण के लिए लाई थी। डाक्टरी के दौरान अमित दुबे मौका पाकर वहां से भाग निकला। जब पुलिस ने एक आरोपी को गायब देखा तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस भागे गए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी। करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल से फरार हुए आरोपी का पता नहीं लग सका। देर रात करीब 12 बजे मुखबिर ने कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता को सूचना दी कि फरार आरोपी कांशीराम कालोनी में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कांशीराम कालोनी पहुंची। यहां पर पुलिस ने एक घर से आरोपी अमित दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमित दुबे के अलावा चार अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल से भागे आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ अतिरिक्त धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें