दिबियापुर (औरैया)। एक युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। लूटपाट भी की। न्यायालय के आदेश पर घटना के 50 दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 मार्च को वह बहन के घर जा रही थी। शाम लगभग छह बजे ग्राम कढ़ोरे का पुर्वा के पास उसके ही गांव के तीन युवक राहुल यादव, अनुज यादव पुत्रगण प्रहलाद यादव, सौरभ सिंह पुत्र सर्वेश सिंह मिले और सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। थाना पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।