फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को लूट कर चलती कार से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी मिठाई दुकानदार को कार सवार बदमाशों लूटने के बाद चलती कार से कानपुर देहात के सीमावर्ती गांव महटौली में फेंक दिया। पीड़ित ने पुलिसिया झंझट से बचने को कोतवाली पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सत्य नारायन पोरवाल के मुताबिक वह मंगलवार की सुबह 10:30 बजे कानपुर से नारियल खरीदने के लिए 32 हजार रुपये लेकर जालौन चौराहे पहुंचा। एक कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें दो लोग पीछे की सीट पर बैठे थे। जबकि वह चालक की सीट के बगल में बैठ गया।

कार इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र से पार हुई ही थी कि पीछे बैठे बदमाशों न उसे रबड़ की पट्टी, थप्पड़, घूसों व तमंचे की बटों से पीटना शुरू कर दिया।। इस बीच चालक ने कार की स्पीड तेज कर दी। कार के शीशे बंद होने के कारण उसके चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं जा सकी। बदमाशों ने उसके पास से 32 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


बाद में कानपुर देहात के सीमावर्ती गांव महटौली में चलती कार से फेंककर भाग गए। सत्य नारायण ने बताया कि वह देवकली मंदिर के पास मिठाई व नारियल आदि की दुकान चलाता है। उधर इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें