फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेहटागोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गाम विहगावां निवासी जनार्दन शुक्ला की पत्नी स्नेहलता (28) की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जनार्दन शुक्ला गाजियाबाद में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। स्नेहलता के साथ उनका विवाद पांच वर्ष पूर्व हुआ था। परिवार में तीन वर्षीय पुत्री दीपिका के अलावा एक 10 माह की पुत्री भी है। मृतका के ससुर रज्जन शुक्ला का कहना है कि जब वह खेत से लौटकर आए तो कमरे के बाहर बने छप्पर में साड़ी से स्नेहलता का शव लटक रहा था। मृतका का मायका फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिसबी में है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।

महिला का शव लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें