फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने से मना करने पर पति बना हैवान, हंसिये से की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। एक महिला ने शराबी पति को जमीन बेचने से मना किया तो उसने पेट पर हंसिये से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला। परिजन व ग्रामीण उसे दिबियापुर के निजी अस्पताल ले जाने लगे पर पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव जसा का पुरवा निवासी श्याम सिंह पुत्र राम सिंह किसान है। परिजनों ने बताया कि वह जमीन बेचना चाहता था। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे उसने घर में पत्नी सुनीता देवी (38) को इसकी जानकारी दी। इस पर पत्नी ने मना किया। विवाद बढ़ा और शराब के नशे में धुत श्याम ने हंसिया उठाकर सुनीता के पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सुनीता की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण वहां दौड़कर पहुंचे। इस पर श्याम सिंह हंसिया लहराता हुआ लोगों को डराता हुआ घर से भाग निकला। सुनीता को लोग दिबियापुर निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी एसओ मोहम्मद शाकिर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आरोपी पति की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। देर शाम मृतका के पुत्र प्रमोद कुमार ने पिता के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हुआ शराबी पति
-पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें