फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पिता पुत्र को युवकों ने पीटा, लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर कपड़ा उठाने आए युवकों ने दुकानदार व उसके पुत्र को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर भाग निकले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका के सामने ड्राई क्लीनर्स के संचालक संजय हावर्ड की दुकान पर सोमवार की रात लगभग 9 बजे 5-6 युवक बाइकों पर सवार होकर पहुुंचेे। युवक अपने कपड़े मांगने लगे जिस पर दुकानदार ने भीड़ ज्यादा होने की बात कहकर थोड़ा रुकने को कहा।

इसी बात पर नाराज युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने संजय और उसके पिता पवन को जमकर पीटा। चीख पुकार से अफरा तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जिसमें तीन हमलावरों को पहचानकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें