सरायमीर। थाने की पुलिस सोमवार की रात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी की छह बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर ली। जबकि तीसरा चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार चोरों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चुराकर इकट्ठा रखे हुए थे। ग्राहक की तलाश में जौनपुर जा रहे थे। उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस गिरफ्तार चोरों का चालान कर फरार तीसरे चोर की तलाश में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी हसीम पुत्र नसीम और फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव निवासी चंदन बिंद पुत्र रामबचन का नाम शामिल है। जबकि फरार बदमाश मुन्ना बिंद है। वह चंदन के गांव का रहने वाला है। सीओ ने बताया कि एसओ सरायमीर मनोज सिंह सोमवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर थे। रास्ते में खंडवारी गांव के पास संदिग्ध हाल में खड़ा हसीम मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पास मौजूद बाइक चोरी की है। हसीम ने ही बताया कि उसके दो साथी ग्राहक की तलाश में जौनपुर जा रहे हैं। हसीम की निशानदेही पर पुलिस बस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी कर चंदन को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मुन्ना फरार हो गया। पूछताछ के दौरान चंदन ने बताया कि चार बाइकें बेचने के लिए मुन्ना के घर पर रखी हुई है। सूचना के बाद पुलिस मुन्ना के घर छापेमारी कर चार अन्य बाइकें बरामद कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोरों का चालान कर दिया गया। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही।