फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से युवक का शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नाका ग्राम में युवक का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल देखना तक मुनासिब न समझा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि परिजनों ने थाने में कोई सूचना ही नहीं दी। फिलहाल परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। परिजन मामले के पीछे आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव सोमवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में लगे बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। शौच क्रिया गए लोगों ने युवक का शव लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां भारी भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पाकर युवक के घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि युवक का रविवार की शाम अपने बड़े भाई से मोबाइल के लिए विवाद हुआ था। उसी के बाद वह खेत में जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रात भर घर भी नहीं लौटा और सोमवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना आई।
विज्ञापन


परिजनों ने ही बिना पुलिस को सूचना दिए शव को पेड़ से उतार कर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से साफ इंकार किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सुबह की घटना है और सोमवार की शाम तक ऐसे कोई सूचना थाने में नहीं दी गई।
विज्ञापन


पुलिस का जानकारी से इंकार, परिजन बोले, भाई से मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें