फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय विक्रेता के पुत्र से बदमाशों ने 23 हजार की राहजनी की

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में फफूंद तिराहे से दिबियापुर रोड पर ग्राम नरोत्तमपुर में पुलिया के पास चार-पांच बदमाशों ने एक युवक को पीटकर उससे 23 हजार रुपये लूट लिए। घायल युवक के पिता कचहरी के सामने चाय की दुकान किए हैं।
विज्ञापन


शहर में कचहरी रोड निवासी कुन्नू अवस्थी का पुत्र कन्हैया (28) शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे दिबियापुर रोड से फफूंद तिराहे की तरफ पैदल जा रहा था। वह ग्राम नरोत्तमपुर के सामने पुलिया के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से ही मौजूद चार-पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी तलाशी लेने लगे।

उसने विरोध किया तो लात-घूसों से पीट दिया। बदमाश उसकी जेब में पड़े 23 हजार रुपये लूट ले गए। कन्हैया ने फोन से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें