फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव रोड में तेज रफ्तार बोलेरो ने शुक्रवार को बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार घिसटते चले गए। सीडीओ ने दौड़ाकर बोलेरो पकड़ी। उसी बोलेरो से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव निवासी मेघा का बेटा संकठा प्रसाद (38), महादेव का बेटा (42), रामदेव का बेटा आशाराम (36) एक बाइक से शहर किसी काम से आ रहे थे। सनगांव रोड पर पीछे से तेज रफ्तार

बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बोलेरो में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हसनापुर से लौट रही सीडीओ चांदनी सिंह ने हादसा देखकर गाड़ी रुकवाई। बोलेरो लेकर चालक भागने लगा। बोलेरो को सुरक्षा कर्मियों से पकड़ाया। तीनों घायलों में आशाराम की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। बाकी दोनों घायलों के पैर फैक्चर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
- सीडीओ ने पकड़ी बोलेरो, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें