औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर पर बच्चों के साथ अकेली रहती है। बताया कि प्लाट के विवाद को लेकर पड़ोस का ही युवक उससे रंजिश मानता है।
15 जनवरी को वह घर में थी कि तभी युवकघुस आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीख सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए तो धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
-पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाए जाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो