बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक की मौत
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के वन विभाग के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पखनगोई निवासी अनोज कुमार (22) पुत्र रामपाल रविवार की देर शाम बाइक से पखनगोई से घरेलू कार्य से कस्बा उमरैन जा रहा था। जैसे ही अनोज कुमार वन विभाग के करीब पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार राजीव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम महुआ थाना ऊसराहार इटावा की बाइक से टकरा गई। जिससे अनोज कुमार दूर जा गिरा। खेत पर कार्य कर रहे ग्रामीणों के द्वारा सूचना करने पर एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पर इलाज के दौरान अनोज कुमार की मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज कुमार के द्वारा तहरीर दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष के द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।