फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 20

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ चौकन्ना है। रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्टेशन परिसर में तीन चरणों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद रेल मंत्रालय ने स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ को हाई अलर्ट पर रखा है। आरपीएफ की विशेष टुकड़ी संवेदनशील स्थानों के साथ ही रेलवे स्टेशन आनेजाने वाले लोगों की सघन निगरानी कर रही है।

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने पुलिस बस के साथ रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3, 4 व 5 पर यात्रियों के लगेज, रेल टिकट के साथ ही परिचय पत्र जांचे। इसके अलावा मुख्य गेट पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। प्लेटफार्म के अलावा मेमू ट्रेन व दोपहर के समय नीलांचल एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर, प्रतापगढ़ इंटरसिटी में सफर तय कर रहे यात्रियों के लगेज व टिकट की सघन जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


इससे यात्रियों में कोई बड़ी घटना होने की चर्चा के साथ ही अफरा तफरी मच गई। वहीं कुछ देर बाद रूटी चेकिंग की जानकारी पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि पुलवामा हमले के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। इसके अलावा चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें