फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-मुर्गे के लिए पैसा देने पर सिपाही ने व्यापारी को जमकर धुना, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार ( औरैया)। सहार चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मनमानी से व्यापारी वर्ग परेशान है। गुरुवार को एक सिपाही ने शराब और मुर्गे के लिए पैसे न देने पर व्यापारी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने एसपी से जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



प्रशांत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को सहार चौकी पर तैनात सिपाही ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि कस्बे में धर्मकांटा है। सिपाही आए दिन दारू व मुर्गा के लिए पैसों की मांग करता था। मना करने पर वह खुन्नस मानने लगा। देख लेने की धमकी दी। प्रशांत ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह धर्मकांटा पर बैठे थे। शाम लगभग छह बजे सिपाही प्रतिष्ठान पर आया। उसने रुपयों की मांग की। मना करने पर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से बचने के लिए वह बाइक से भागने लगे। हड़बड़ाहट में वह सड़क पर बाइक सहित गिर गए। इससे गंभीर चोटें आ गईं। प्रशांत ने बताया कि सिपाही इससे पहले भी कई बार रुपयों की मांग कर चुका है। मना करने पर कई बार पहले भी मारपीट की है।

पीड़ित ने बताया कि वह शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचा तो शिकायत सुनने के बजाय भगा दिया गया। घटना के संबंध में बेला थाना इंचार्ज विष्णु गौतम ने बताया कि युवक लड़कियों को छेड़ता था। सिपाही ने उसे कई बार चेतावनी दी थी। प्रशांत को पुलिस ने नहीं मारा है। वह बाइक से गिरकर घायल हुआ है। वहीं घटना की जानकारी पर कस्बे के व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। इस मामले में एसपी प्रो.त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब और मुर्गे के लिए पैसे न देने पर सिपाही ने पीटा
घायल व्यापारी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, व्यापारी नेताओं ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें