फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े सूने मकान से नगदी समेत लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद ( औरैया)। क्षेत्र के गांव रोशनपुर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और दिनदहाड़े ताले तोड़ कर नगदी समेत लगभग सवा लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी और चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस ने शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने की बात कही।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव रोशनपुर निवासी लाल सिंह पुत्र राम स्वरूप प्लंबर है। रविवार को सुबह 11 बजे वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल समीप के ही गांव सिंगलामऊ गया था। शाम लगभग चार बजे जब वह अपने घर लौटा तो उसने अंदर कमरों की कुंडी व ताले टूटे पड़े देखे। कमरों में अंदर जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। इसकी जानकारीमकान मालिक ने पड़ोसियों व थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को पीड़ित ने बताया कि चोर छत के रास्ते मकान में अंदर आए और मकान को सूना पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया कि चोरों ने 40 हजार रुपये की नगदी व लगभग 80 हजार रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए। गांव के लोगों ने रात के समय गांव में गश्त बढ़ाए जाने और शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की। थाना पुलिस ने बताया कि घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परिवार घर में ताला लगाकार रिश्तेदारी में पड़ोस के गांव गया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें