फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए युवक ने फांसी लगाई, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन में हुई एसडीओ के साथ हुई हाथापाई के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद एसडीओ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शानिवार को सभी एसडीओ ने अपने सरकारी मोबाइल बंद कर सीयूजी सिम कार्यालय में जमा करा दिए। एसडीओ के फोन बंद होने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। कई जगह फाल्ट होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटने दौरान जालौन एसडीओ नवीन सिंह के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी थी। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसडीओ व उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार को आक्रोशित अधिकारी व कर्मचारियों ने अधीक्षण अभिंयता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और मांग की थी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एसडीओ पर लगे सभी मुकदमेे वापस लिए जाएं। 48 घंटे बीतने के बाद अभी भी कोतवाली पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही एसडीओ को खिलाफ लगे मुकदमे वापस लिए।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित सभी एसडीओ ने शनिवार को विरोध करते हुए अपने मोबाइल बंद कर लिए और सरकारी सिमों को कार्यालय में जमा करा दिया। उपखंड अधिकारियों के मोबाइल बंद होने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गए। जिन क्षेत्रों में लोकल फाल्ट हुआ वहां के वाशिंदों को सप्लाई ठीक कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर अभिषेक कुमार, विकास सोनी आदि एसडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोन बंद होने से बिजली व्यवस्था धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें