देसी ठेका सेल्समैन को बदमाशों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादगंज (औरैया)। क्षेत्र के भीखेपुर स्थित ठेका देसी शराब में पल्सर सवार बदमाशों ने रविवार की रात धावा बोलकर सेल्समैन के तमंचा अड़ाकर 20 हजार 860 रुपये व एक पेटी शराब लूट ले गए। सेल्समैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बदमाश मौके से भाग निकले।
मुरादगंज चौकी क्षेत्र के भीखेपुर स्थित ठेका देसी शराब ठेके पर दिलीप उर्फ लालू पुत्र रामबरन निवासी ग्राम धनुआ थाना गोला लखीमपुर में सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है। रविवार रात वह ठेके के बाहर खाने के बर्तन धो रहा था, उसी समय काली पल्सर पर आए तीन युवकों ने तमंचा सटाकर उससे बिक्री के 20 हजार 860 रुपये व एक पेटी शराब लूट ले गए। लुटेरों के जाते ही लालू ठेका मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग लगाई,लेकिन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।