उरई। शहर के मोहल्ला नया पटेल नगर में एक महिला की कूलर में उतरे करंट से मौत हो गई। वह सुबह घर में साफ सफाई कर रही थी तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजेंद्री (40) पत्नी रविशंकर विश्वकर्मा सिरसाकलार के भिटारी गांव की रहने वाली है। शहर में वह परिवार के साथ रहती है। मंगलवार सुबह राजेंद्री घर में साफ सफाई कर रही थी। झाडू़ लगाते वक्त कूलर में करंट उतर आया।
उसका हाथ जैसे ही कूलर छुआ तो उसे जोरदार करंट लग गया, जिससे वह वहीं गिरकर अचेत हो गई। परिजनों की जब उस नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कूलर का प्लग हटाया और राजेंद्र को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के मोहल्ला पटेल नगर का मामला, सफाई करते समय लगा करंट
अमर उजाला ब्यूरो