फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिजोरी से दो लाख की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कस्बे में तिर्वा रोड पर चोरो ने एक किराने की दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी से दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। इधर चोरी की सूचना पर कस्बावासियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने रात में पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बेला में तिर्वा रोड पर अनिल कुमार की किराने की दुकान है। शनिवार देरशाम वह हर रोज की तरह लगभग साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर गए थे। रविवार सुबह लगभग सात जब वह दुकान आए तब अनिल ने दुकान के पीछे का चैनल व शटर के ताले खुले देखे। दुकान के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पाया और तिजोरी के ताले भी टूटे मिले। जिसकी जानकारी दुकानदार ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान दुकानदार अनिल ने बताया कि शनिवार को उसने पैसा तिजोरी में रखा था।
सोमवार को दुकान का सामान लेने जाने वाले थे, लेकिन रात में चोरों ने दुकान में चोरी करके लगभग दो लाख रुपये की नगदी पार कर दी है। चोरी की सूचना पर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस की रात की गश्त पर सवाल खडे़ किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि दुकानदार की तहरीर मिलने के बाद ही चोरी का आंकलन हो सकेगा। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें