फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के गांव भूरेपुर कलां के बाहर ब्रह्मदेव बाबा का स्थान है। जहां ग्रामीणों के सहयोग से अखंड पाठ का आयोजन हो रहा था। शनिवार को अखंड पाठ के पूजन के दौरान लगने वाले झंडे को गांव निवासी अमित सिंह सेंगर (27) पुत्र देव सिंह सीधा करने लगा। तभी झंडे वाला बांस वहां निकली 11 हजार की लाइन में छू गया।
विज्ञापन

जिससे बांस में करंट आ गया और अमित चीखते हुए गिर पड़ा। यह देख मौके पर मौजूद लोगों उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा। अमित अपने परिवार में तीन भाईयों में सबसे छोटा था व एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें