फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ मां को झांसा देकर बेटे ने निकलवाए रुपये, मांगने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। अनपढ़ महिला को झांसा देकर उसके बेटे ने ही बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकलवा लिए। रुपये मांगने पर बेटे ने पत्नी और एक साथी के साथ मिलकर मां को मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुन्नी देवी पत्नी मेवालाल निवासी स्टेशन रोड भगवतीगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अनपढ़ है। उसके बैंक खाते में 70 हजार रुपये जमा थे। बेटे अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू ने कुछ महीनों पहले कहा कि उनके बैंक खाते में जमा रुपयों के बारे में परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी है। इसलिए दूसरा बैंक खाता खुलवाकर उसमें रुपये जमा करा देंगे। आरोप है कि बेटे ने 4 अप्रैल 2021 से 7 जून 2021 के बीच आधार कार्ड के माध्यम से बैंक में जमा सभी रुपये निकलवा लिए।
काफी समय तक बेटे ने न तो दूसरे बैंक में खाता खुलवाया और न ही रुपये वापस किए। जब रुपये मांगे तो 28 अगस्त 2021 को बेटे ने अपनी पत्नी एवं साथी दीप कुमार के साथ मारपीट की। काफी समय तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें