अयाना (औरैया)। अयाना क्षेत्र के बरदौली अड्डा में ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। बरदौली अड्डा निवासी नीतू पत्नी पिंटू ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजन उसका काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं।
सोमवार को पति के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी उसने धर्मपुर फफूंद में रहने वाले मामा वीरेंद्र को फोन पर दी है। नीतू ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर शराब के नशे में मारपीट करते हैं। थाना प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)