बिधूना। रामगढ़ बिधूना मार्ग पर मंडी समिति के पास शनिवार दोपहर बस व कार में टक्कर हो गई। कार चालक व बस के चालक में मारपीट हुई। आरोप है कि कार वाले ने साथियों के साथ मिलकर बस पर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया है।
बिधूना के कल्यानपुर निवासी गुड्डू अपने चचरे भाई के बेटे के मुंडन में परिवार के साथ प्राइवेट बस से एरवाकटरा दोवा मंदिर जा रहा था। बस में महिलाओ समेत 40 लोग सवार थे। बिधूना रामगढ़ मार्ग पर स्थित मंडी समिति के पास पहुंचने पर बस की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर बस व कार चालक के बीच मारपीट होने लगी। बस चालक का आरोप है कि कार चालक ने अपने साथियों को बुलाकर बस में पथराव कर दिया। इससे सवारियों में हड़कंप मच ोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि बस और कार में टक्कर होने पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस में महिलाएं होने पर उसे जाने दिया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।