औरैया। मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती में आबकारी व पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब की भट्ठियां पकड़ीं। 40 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही पांच सौ किलो लहन नष्ट कराया।
जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक औरैया पद्य प्रकाश व आबकारी निरीक्षक बिधूना जेएन सिंह ने कोतवाली के दरोगा प्रशांत सिंह व पुलिस कर्मचारियों के साथ पछैंया बस्ती में छापा मारा।
पुलिस को देखते ही घरों में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस पर पुलिस व आबकारी टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला बनारसीदास निवासी दो आरोपियों सूरज व शेर सिंह को गिरफ्तार किया। घरों की तलाशी के दौरान दो भट्ठियां व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। साथ ही 40 लीटर तैयार कच्ची शराब भी बरामद की।