फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने रुपयों भरा थैला किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बैंक से दो लाख रूपया निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक की साइकिल पर टंगा रुपयों भरा थैला अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि रास्ते में साइकिल खराब होने पर वह दुकान पर साइकिल ठीक करा रहा था। तभी किसी ने उसका थैला पार क र दिया। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

जवाहर नगर सुखचैनपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक श्रीकांत त्रिवेद्वी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह स्टेट बैंक से खाते से दो लाख रूपया निकाल कर थैले में रखकर साइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में उसकी साइकिल में कुछ खराबी आ गई। इस पर मैने साइकिल गांधी स्कूल मोड़ के पास स्थित एक दुकान पर सही कराने लगा।
उसी दौरान साइकिल पर रुपयों भरा टंगा थैला किसी ने पार कर दिया। जिसमें दो लाख पचास हजार की एक हस्ताक्षर सहित चैक व दो लाख रूपये नगद रखे हुए थे। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि जब उसने साइकिल से थैला गायब देखा तो इधर-उधर उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रुपयों भरा थैला गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस संबंध में कोतवाली इचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रूपयों भरा थैला गायब होने की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें