फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर करता था बेटी को परेशान, हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लखनपुर से तीन महीने से गायब युवक की हत्या कर शव बोरवेल में दबा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए शुक्रवार को हत्या के आरोपी बड़े भाई के ससुर व फुफेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। ससुर ने स्वीकार किया कि उसकी बेटी को उसका देवर परेशान करता था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। हालांकि युवक का शव अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एएसपी शिष्य पाल सिंह ने बताया कि बीते दिनों लखनपुर निवासी फूल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई वकील सिंह का उसके ससुर मुढ़ना शाही रूरा कानपुर देहात निवासी संपत, साले आसाम, फुफेरे भाई दीपू निवासी तुर्कीपुर अयाना व आदेश उर्फ पिंटू निवासी लखनापुर ने अपहरण कर लिया है। हत्या कर शव कही दबा दिया है।
इस मामले में शुक्रवार को संपत सिंह व दीपू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में संपत सिंह ने बताया कि बेटी अनीता के देवर वकील का चाल चलन ठीक नहीं था। वह उनकी बेटी को परेशान करता था। इसी लिए तीन जून को वकील को शराब पिलाने के बाद गांव मुढना शाही रूरा कानपुर देहात ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से कपड़े उतारकर शव बोरवेल में डाल दिया था। एएसपी के मुताबिक अभी तक मृतक का शव नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हत्या कर शव बोरवेल में दबा देने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने कानपुर देहात जिले के मुढना शाही रूरा में विमल कुशवाह के खेत में बोरवेल की 40 फुट तक खुदाई कराई थी। बोरवेल काफी गहरा होने के कारण शव बरामद नहीं हो सका है। अब दूसरे तरीकों से बोरवेल की नीचे तक खुदाई करके शव बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।
एएसपी शिष्य पाल सिंह के अनुसार मृतक वकील के भाई फूल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उसके ससुर संपत कुशवाह और बुआ का लड़का दीपू उसकी पत्नी अनीता देवी से मिलने उसके घर आए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी फूल सिंह के घर के सामने चबूतरे पर बैठे मिले। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें