फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर में रविवार रात चोरों ने तीन घरों से लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी।
विज्ञापन

जैनपुर गांव के लाखन सिंह ने बताया कि रविवार रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जेवर और बक्से में रखे 4500 रुपये चुरा लिए। गांव के रामसिंह कुशवाहा ने बताया कि उनके घर से चोरों ने जेवर और 10 हजार रुपये पार कर दिए। वहीं गजाधर ने पुलिस को बताया कि चोरों ने 25 हजार रुपये समेत लगभग दो लाख के जेवर चोरी किए हैं। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक में किसान के घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।
मिलक निवासी कमलेश की मां रामबिटोली ने बताया कि वह रविवार रात परिजनों के साथ बरामदे में सो गईं थीं। सोमवार सुबह घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर बक्से का ताला तोड़कर छह हजार रुपये और जेवर ले गए हैं। बबाइन चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें