फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में चिरहुली के पास हाईवे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे सब्जी विक्रेता को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे पलटी कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कार के शीशे तोड़कर तीन लोगों को बचाया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चिरहुली निवासी सब्जी विक्रेता वंशलाल (40) मंडी आने के लिए हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस बीच इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई।
कार के पलटते ही उसमें आग लग गई। राहगीरों ने कार में आग लगी देखी तो वह दौड़ पड़े और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कार के शीशे तोड़ दिए। राहगीरों की मदद से कार सवार फरदीन (22) पुत्र तेज निवासी जाफराबाद दिल्ली, मोहम्मद आसिम (33) पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी दरयागंज दिल्ली व इंसा (20) पुत्र मोहम्मद शकील निवासी जाफराबाद दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को एंबुलेंस से 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरदीन को सैफई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी शगुना ने हादसे की तहरीर दी है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें