फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात साफ करने के नाम पर महिला से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशोरगंज में बर्तन और जेवर साफ करने के नाम पर दो लोग महिला के जेवर पार कर ले गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मोहल्ला किशोरगंज निवासी मधु सेंगर पत्नी विनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे दो लोग उसके घर पर आए। उन्होंने कहा कि वह बर्तन साफ करने का पाउडर बेचते हैं। इससे जेवर भी साफ हो जाते हैं। इस पर मधु ने सोने की चेन व चार अंगूठी दे दीं।
उन्होंने महिला से बर्तन मांगा और चेन व अंगूठी बर्तन में डाल दी। मधु से पानी मांगा। जब वह पानी लेकर आईं तो दोनों फरार थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें