फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली करते पीआरडी जवानों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए लगाए गए पीआरडी जवान ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने में लगे हैं। मंगलवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

देवकली चौकी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए पीआरडी जवानों की टीम तैनात की गई है। लेकिन ये जवान ओवरलोड वाहनों के चालकों से वसूली कर उन्हें पास दे रहे हैं। मंगलवार को वायरल वीडियो इसकी हकीकत बता रहा है। ट्रक चालक हिमांशु ने बताया कि वह गिट्टी लेकर जा रहा था।
चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे पीआरडी के जवानों ने उसे रोक लिया। कागज मांगने पर दिखाए तभी गाड़ी ओवरलोड बताकर 200 रुपये की मांग की। चालक ने कहा कि कुछ गलत ही नहीं है, तो फिर किस बात के पैसे दूं। इस पर पीआरडी जवानों ने उसे धमकाया। वीडियो वायरल होते ही एसपी अपर्णा गौतम ने इसकी जांच सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को सौंपी है।
विज्ञापन

वीडियो में ट्रक चालक की ओर से की जा रही शिकायत की जांच की गई। जिसमें सत्यता पाई गई। अवैध उगाही करने वाले तीन पीआरडी के जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है।- सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें