फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। दहेज में 10 लाख रुपये नगद और कार न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर सहायल थाने की पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के बेहलोलपुर निवासी मधुलता पुत्री अमर सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 27 अप्रैल 2016 को मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फुफ निवासी भीम सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मधुलता ने पति भीम सिंह, ससुर रामसनेही, सास जय देवी, देवर हरपाल, जेठानी मीना देवी व जेठ मनफूले को नामजद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राज कुमार सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें