फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाकडाउन में घर आए युवक ने आर्थिक तंगी के चलते लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव पूराकला में लॉकडाउन के समय सूरत से घर आए युवक ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव पूराकला में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर गांव निवासी भानु प्रताप (19) पुत्र वंशलाल का शव साड़ी के फंदे से लटकता देखा। गांव वालों ने इसकी जानकारी भानु प्रताप के परिजनों को दी। परिजन शव पेड़ से उतारकर घर लाए और अंतिम संस्कार कर दिया।
पिता वंशलाल ने बताया कि उनका पुत्र भानु प्रताप सूरत में प्राइवेट कंपनी में धागा बनाने का काम करता था। लॉकडाउन होने से वह घर लौट आया था। दो महीने से कोई काम न मिलने से वह परेशान था। वंशलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह 10 दिन पहले किया। विवाह में भानु प्रताप ने आर्थिक सहयोग भी किया था। शनिवार की शाम को भानु ने उससे रुपये मांगे थे। रुपये न होने के चलते उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर घर से चला गया था। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का दूसरा भाई गांव में ही मजदूरी करता है। उधर, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार भार्गव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें