फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर एबीवीपी चलाएगी सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को श्री गुलाब सिंह महाविद्यालय परिसर में हुई। बैठक में संगठन के स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम संयोजकों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

बैठक में उरई व इटावा विभाग के संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि संगठन हर वर्ष स्थापना दिवस धूमधाम से मनाती है। इस साल भी विद्यार्थियों के बीच संगठन अपना स्थापना दिवस मनाएंगे।
सदस्यता अभियान से जहां संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी, तो वहीं इसके साथ ही स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं स्कूलों व कालेजों में छात्रों की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण को लेकर भी संगठन के पदाधिकारी काम करेंगे। बताया कि अभियान के दौरान कालेजों व स्कूलों में कमेटियों का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में शिवगोपाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सेंगर, कृष्ण मुरारी, अर्पित चौहान, कृष्णा ठाकुर, कुलदीप सेंगर, विवेक त्रिपाठी, सोमू सविता, सुभी वर्मा, राहुल शर्मा, विमल अवस्थी, नमन गुप्ता, विमल अवस्थी, दीपेंद्र दुबे, पंकज अग्हिोत्री, उत्कर्ष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें