फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम केंझरी में दो पक्ष आपस में भिड़े, एक पेटी जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रविवार की रात गांव केंझरी में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पेटी में आग लगा दी गई। इस मामले में एक सपा नेता के भतीजे की तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात तकरीबन 8 बजे गांव केंझरी में दो पक्षों में हुए विवाद हो गया। इस बीच एक खोखा में आग भी लगा देने का मामला प्रकाश में आया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि सपा नेता के भतीजे की सरे आम दबंगई, गांव के गरीब का खोखा जलाया। वायरल पोस्ट में कथित सपा नेता के भतीजे की तमंचा लहराते वीडियो वायरल होने का दावा किया गया।
इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि वह देर रात मौके पर ही हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर एक खोखा जला हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने वायरल हुई पोस्ट के बारे में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें