बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐली में स्थित प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को ग्राम प्रधान व उसके साथी ने प्रधानाध्यापक जमकर पीटा था। पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी प्रधान व प्रधान के साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम ऐली में स्थित प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत प्रधानाध्यापक श्रीपति द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान स्कूल के शौचालय की रिपोर्ट देने के कारण प्रधान राकेश चौहान रंजिश मानते हैं। उसी के चलते वह उसे फंसाने की फिराक में थे। इसी के तहत प्रधान ने सोमवार साथी अवधेश सेंगर व अन्य लोगों के साथ आकर उनके साथ मारपीट की थी।
पुलिस ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करने वाले प्रधान व साथी के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया ऐली के प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान व उनके साथी को जेल भेज दिया गया है।