फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गांव फरीदपुर में मंगलवार की सुबह मकान निर्माण के दौरान लिंटर में डालने के लिए सरिया उठाते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे सरिया उठा रहा मजदूर जबरदस्त झटका लगने से छत से नीचे पड़े एंगल पर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी गोविंद सक्सेना (40) पुत्र रामाधार मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक मकान का लिंटर डलवाने मजदूरी पर गया था। छत पर लिंटर में डालने के लिए लोहे का सरिया ऊपर की तरफ उठाते समय एचटी लाइन में छू गया।
इससे वह करंट की चपेट में आकर सीधा नीचे जा गिरा। नीचे रखे लोहे का एंगल लगने से उसके सिर से खून का फौव्वारा फूट पड़ा। मजदूर को नीचे गिरते देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मजदूर के एक डेढ़ साल की पुत्री श्रेया है। घटना से पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें