फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपी सपा एमएलसी की कोर्ट में हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दोहरे हत्याकांड में गवाही 29 मार्च से फिर से शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सपा एमएलसी कमलेश पाठक की एमपी, एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। इस मौके पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पिछली तिथि पर प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को वापस लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली से मृत्यु होने पर हत्यारोपित सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके दो भाई संतोष व रामू पाठक, सरकारी गनर, कार चालक समेत कई लोग जेल में निरुद्ध हैं। अभी तक किसी भी आरोपी को हत्याकांड के मामले में कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी है।
इस मुकदमे की सुनवाई एमपी, एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश रजत सिन्हा कर रहे हैं। दूसरे गवाह पर जिरह लंबित है। उधर न्यायालय में बचाव पक्ष द्वारा दाखिल याचिका में आदेश जारी किया कि इस हत्याकांड से जुड़े सभी मुकदमों की सुनवाई एक साथ की जाए, लेकिन सुनवाई अतिशीघ्र छह माह में पूरा करने का आदेश अधीनस्थ कोर्ट को दिया गया।
विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया पर विचार होने के बाद मंगलवार को कोर्ट ने गवाही की तिथि 29 मार्च तय कर सभी आरोपियों को जेल से कोर्ट में तलब किया है। अभियोजन के वकील एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा व हृदयनारायण पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सपा एमलएसी कमलेश पाठक को सेंट्रल जेल आगरा से कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकील ने पिछली तिथि पर दिए गए प्रार्थना पत्र को वापस ले लिया। इस दौरान कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें