बाक्स में लगा लें...
फोटो16एयूआरपी 27-मोटर साइकलि के साथ पकड़े गए आरोपी युवक। संवाद
नंबर प्लेट पर लिखाया ‘बोल देना पाल साहब आए थे’
बाइक सीज, तीन बाइक सवारों का शांतिभंग में चालान
बिना रजिस्ट्रेशन 2011 से सड़कों पर फर्राटा भर रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बाइकों की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अजब-गजब लिखावटें आए दिन देखीं जा सकती हैं। मंगलवार को पुलिस ने ऐसी ही एक बाइक पकड़ी। जिसकी नंबर प्लेट पर ‘बोल देना पाल साहब आए थे’ लिखा था। दरअसल तीनों बाइक सवार पाल बिरादरी के हैं। मामला एसपी तक पहुंचा तो पुलिस ने बाइक सीज कर बाइक सवार तीन युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
मंगलवार दोपहर लगभग लगभग तीन बजे चेकिंग के दौरान मुरादगंज चौकी पुलिस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा। बाइक की नंबर प्लेट पर भगवा रंग में ‘बोल देना पाल साहब आए थे’ लिखा हुआ था। बाइक सवार गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में सही जानकारी न देने पर उन्हें कोतवाली पहुंचाया गया।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बाइक सवारों ने खुद को कानपुर देहात के थाना डेरापुर के अगवासी निवासी अंकित पाल, अनुज उर्फ छोटू पाल व शिवम बताया। अंकित ने बताया कि उसने दो साल पहले पंजाब के जिला फजिलका तहसील जलालबाद के गांव सरहैन निवासी गुरदीप सिंह से बाइक खरीदी थी। कानपुर देहात के थाना सिकंदरा में मैकेनिक से बाइक का साइलेंसर हटवाकर ट्रैक्टर का साइलेंसर लगवा दिया था।
एसपी ने बताया कि इस बाइक के पूर्व वाहन स्वामी ने भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। 2011 से बिना पंजीकरण के यह बाइक पंजाब से लेकर सूबे की सड़कों पर फर्राटा भर रही थी। बाइक को सीज किया गया है। बाइक सवार तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
एसपी के ट्विट के बाद चर्चा में आई बाइक
मंगलवार को एसपी की ओर से बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर ‘बोल देना पाल साहब आए थे’ लिखी प्लेट के साथ ट्वीटर पर ट्विट किया था। जिस पर देखते ही देखते लोगों की ओर से तमाम कमेंट्स किए जाने के साथ ही बहुत से लोगों ने उस पर गाना लिखकर भी कमेट्स किए हैं। जिससे यह ट्वीट लोगों में खूब चर्चा का विषय बना रहा।