फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या का चौथा आरोपी चाचा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी चाचा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पिता और उसके दो भाइयों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेम संबंधों के चलते पिता ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की थी।
विज्ञापन

दिबियापुर थानाक्षेत्र के सेहुद में 14 फरवरी को गुलफ्शा (14) पुत्री फरियाज का शव गांव के बाहर कुएं में मिला था। गुलफ्शा के चाचा यासीन ने गांव के ही शिवम पर हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक था।
जांच में पुलिस को एक के बाद एक साक्ष्य मिलते गए। पुलिस ने मृतका के पिता फरियाज एवं दो चाचा यासीन एवं इसरार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरा आरोपी मृतका का चाचा अनवार भाग निकला था।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की थी। गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी मृतका के चाचा अनवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि सभी चारों हत्यारोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें