अजीतमल (औरैया)। प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास टेंपो पलटने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम में राम सिंह के यहां उनकी बेटी की शादी थी। समारोह में शामिल होने उनकी ससुराल मिश्रपुर प्रतापपुर से भी लोग आए थे। रविवार सुबह ससुरालीजन शादी समारोह का कार्य निपटाकर टेंपो से अपने गांव जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे, जहां अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में चालक दीपचंद्र, शिवानी, दीपेंद्र, गीता, प्रियंका, पूजा, आरती, रामलखन व कालका प्रसाद घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी और कालका प्रसाद को सैफई रेफर कर दिया।