फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसी ट्रैक उखड़ने से क्रासिंग में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे क्रासिंग पर डीएफसी (डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) ट्रैक उखड़ने से शुक्रवार सुबह क्रासिंग पर जाम लग गया। रेलवे कर्मियों ने सुबह करीब दस बजे से ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू किया। इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इस दौरान क्रासिंग से होकर छोटे वाहन ही निकल सके। भारी वाहनों को क्रासिंग पार करने से रोक दिया गया। इस वजह से जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

कंचौसी के ग्रामीणों के मुताबिक रेलवे की तरफ से मरम्मत कार्य शुरू करने से पूर्व कोई सूचना नहीं दी गई। इस वजह से लोगों को परेशान होने लगा। शाम करीब चार बजे मरम्मत कार्य खत्म होने के बाद भारी वाहनों को पुलिस ने निकाला।
कंचौसी रेलवे अधीक्षक नवाने बनाचे ने बताया कि क्रासिंग से भारी वाहनों के निकालने की वजह से ट्रैक दिक्कत आ गई थी। इसकी जानकारी रेलवे के कर्मियों को दी गई। शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने पर वाहनों को आवागमन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें