फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रह कर बीमार हो रहे गोवंश, नहीं मिल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना (औरैया)। शिखरना गोशाला में खुले में रह रहे गोवंश बारिश में भीगकर बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए बुधवार को लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल ने गोशाला में व्याप्त अव्यवस्था की रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेजने की बात कही है।
बुधवार को शिखरना गोशाला पहुंचे लेखपाल मोहित श्रीवास्तव को टिन शेड उखड़ी मिली। कई गोवंश बीमार मिले। सेवादार कमला, किशन, अवधेश ने बताया कि बीमार गोवंशों की जानकारी कई बार पशु चिकित्साधिकारी को दी गई। लेकिन समय से चिकित्सक नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण से कई गोवंशों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में सूखा भूसा मिला। बीडीओ बब्बन प्रसाद ने बताया कि टिन शेड निर्माण के लिए आरईएस विभाग को ठेका दिया गया है। टिन शेड जल्द लगाने के निर्देश दिए गए है। कार्य में लापरवाही मिलने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दीजाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें