फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्त हुआ औरैया, लेकिन सावधानी बेहद जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमित आखिरी व्यक्ति ने मंगलवार को बीमारी से जंग जीत ली। जिससे औरैया एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। अब जिले में एक भी सक्रिय केस नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों ने जगह-जगह शिविर लगाकर 1200 से अधिक लोगों के सैंपल लिए। एक मात्र संक्रमित व्यक्ति मंगलवार दोपहर ठीक हो गया है। लेकिन लोगों को संक्रमण को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। तीसरी लहर को लेकर लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जिसके प्रति सभी को सावधानी बरतने की जरुरत है। यदि लोगों ने लापरवाही बरती तो आने वाली तीसरी लहर जिले में बेहद खतरनाक हो सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण की दो लहरों में कुल 10 हजार 204 संक्रमित मरीज मिले थे। जिसमें कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 192 लोगों की मृत्यु हुई थी। जिले में स्वास्थ्य टीमों ने शिविर लगाकर कुल दो लाख 47 हजार 962 लोगों की आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच की गई। जबकि एंटीजन के दो लाख 58 478 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें